BREAKING

Uncategorised

गरियाबंद SP जेआर ठाकुर ने जनदर्शन में सुनी जनता की शिकायत, 09 शिकायतों का किया तत्काल निराकरण

गरियाबंद पुलिस द्वारा पुलिस जनदर्शन किया गया आयोजन, आज बुधवार को पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय किया गया जनदर्शन का आयोजन, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आये लोगों द्वारा कुल 09 शिकायत दर्ज कराये जिसका त्तकाल निराकरण किया गया…

गरियाबंद। छग शासन की मंशानुपरूप पुलिस प्रशासन गरियाबंद द्वारा पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के नेतृत्व में आमजनों की समस्या एवं अपराधोें से संबंधित शिकायतों को लेकर गरियाबंद जिला पुलिस द्वारा प्रति बुधवार 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक जनदार्शन का आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम में आज दिनांक 22.12.2021 दिन बुधवार को पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद में जनदर्शन का शुभारंभ किया गया।

जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये जन सामान्य द्वारा कुल 09 शिकायत दर्ज कराये जिसमें- जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री, के साथ ही साथ लोगों द्वारा धान बिक्री का पैसा न देने , दहेत प्रताड़ना, जमीन बटवार, पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यों को जारी रखने एवं आवश्यक सुधार , जैसे मामलों के सबंध में शिकायत प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे समर्पण अभियान के तहत भी एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसका उचित निराकरण करने पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों का टीम बनाकर आवश्यक कार्यावाही हेतु निर्देशित दिए

पुलिस अधीक्षक द्वारा बाताया गया कि जनदर्शन का मुख्य उदेश्य लोगों के बीच पुलिस का जुडाव एवं समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है। अगर पुलिस समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच कर उसे जागरूक करती है। उसको सहयोग करती है तो अपराध एवं भयमुक्त समाज की संकल्पना की जा सकती है।

जनदर्शन कार्यालय में अति0 पुलिस अधीक्षक गरियाबंद चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक सत्येन्द्र सिहं श्याम स्टेनों शिवेन्द्र राजपूत, शिकायत शाखा प्रभारी ईश्वर दयाल चौधरी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts