BREAKING

Uncategorised

गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 10 लाख रुपये के हीरा के साथ आरोपी को धरदबोचा, 71 नग हीरा बरामद

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने नववर्ष के दूसरे ही द्विन बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को 10 लाख रुपये कीमत के हीरा के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। इस मामले का खुलासा गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.01.2022 को एक व्यक्ति अवैध रूप से रखे हीरा पत्थर को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी नवीन राजपूत के द्वारा एसपी जेआर ठाकुर को अवगत कराया गया। जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक चंन्द्रश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर रूपेश डाण्डे, अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के मर्गदर्शन में मुखबीर के बताये गये हुलिया के अनुसार ग्राम धुरवागुडी नाला पुल के पास रोका गया।

रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम जगमोहन नागेश पिता स्व शिवप्रकाश नागेश उम्र 40 साल निवासी धुरवागुडी थाना अमलीपदर बताया गया। एक व्यक्ति के तलाशी लेने पर एक कागज पर छोटा-बडा सफेद, भूरा रंग का हीरा पत्थर रखा हुआ था जो कुल 71 नग लगभग 24 कैरेट वजनी करीबन किमती 10 लाख रूपये बताया।

आरोपी के कब्जे से एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल किमती 5000 रूपये कुल जुमला रकम 10 लाख 05 हजार को जप्त किया गया। आरोपी पायलीखण्ड प्रतिबंधित क्षेत्र से खुदाई कर स्वयं के लाभ के लिए चोरी कर लाना बताया आरोपी का कृत्य धारा 4, 21 माईनिंग एक्ट धारा 379 भादवि0 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलीपदर नवीन राजपूत, सउनि. संतराम साहू, प्र0आर. नकूल सोरी एवं स्पेशल टीम प्र.आर. अंगद राव, चुडामणी देवता, दीप्तनाथ प्रधान आरक्षक सुशील पाठक, यादराम ध्रुव, जय प्रकाश मिश्रा, रवि सिन्हा, हरिश साहू, रिजवान, रूपेश जैसवाल का सहरानीय योगदान रहा।
नाम आरोपी :- जगमोहन नागेश पिता स्व शिवप्रकाश नागेश उम्र 40 साल निवासी धुरवागुडी थाना अमलीपदर

Related Posts