BREAKING

Uncategorised

गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही : नाबालिक बच्ची को प्राण घातक वार करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

गरियाबंद। दिनांक 16.11.2020 के शाम करीब 4:30 बजे आरोपी गैंदलाल यादव पिता स्वर्गीय बिसाहू राम यादव शराब के नशे में हाथ में डंडा लेकर नारायण यादव के घर आकर नारायण को गाली गलौज कर मारपीट करने लगा था, जिसे प्रार्थी संतोष साहू देखकर बीच-बचाव कर उसे छुड़ा रहा था। तभी आरोपी गैंदलाल बोला हम दोनों भाइयों को छुड़ाने वाला तू कौन होता है, कहते हुए अपने हाथ में रखे तेंदू के डंडा से घुमा कर प्रार्थी एवं उसकी छोटी बच्ची निधि साहू के ऊपर प्राणघातक वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है । अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सुखनंदन राठौर , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में थाना राजिम में आरोपी को 24 घंटे के अंदर आज दिनांक 18.11.2020 के 12:45 बजे गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 229/120 धारा 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। इस कार्य में थाना प्रभारी आर.के.साहू , स.उ.नि देवकुमार वर्मा, आरक्षक राजेश ध्रुव, हेमंत दुबे, पवन सेन, अलीम कुरैशी सैनिक विक्की सोनी का विशेष योगदान रहा।

Related Posts