
गरियाबंद। पुलिस कप्तान भोजराम पटेल अकास्मिक पहुचे एम.टी.ओ. शाखा पहुंच कर रख-रखाव का जायजा लिये। वाहनों का रख-रखाव सही पाये जाने एवं वाहन के संबंध में पुछे गये प्रश्नों का उत्तर सही देने पर वाहन चालको को ईनाम देकर पुरस्कृत किये। वाहन चालकों को वाहन को अच्छे रखने के दिये टिप्स भी दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुल 16 वाहनों का चेकिंग किया गया। वाहनों के चेकिंग के दौरान एम.टी.ओ. प्रभारी उप निरीक्षक चंद सिंह मरकाम को वाहन के अच्छे रख-रखाव एवं हर सप्ताह वाहनों का स्वयं चेकिंग करने हेतु दिये कड़े निर्देश।






