BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गरियाबंद कलेक्टर और एसपी ने राज्यपाल अनुसुईया उइके को राजिम माघी पुन्नी मेला के लिए किया आमंत्रित

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में गरियाबंद जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी ने मुलाकात कर इस माह में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने मेला की तैयारियों की जानकारी ली और मेला आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर भी उपस्थित थे।

Related Posts