BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गनियारी लोककला महोत्सव में प्रदेश भर के 400 से ज्यादा कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति, 8 फरवरी से होगा प्रारंभ

भिलाई 03। गुरु घासीदास कला एवं साहित्य विकास समिति के द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से गनियारी लोक कला महोत्सव का आयोजन 8 एवं 9 फरवरी को किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि यह महोत्सव विगत 15 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ लुप्त होती छत्तीसगढ़ की लोक विधाओं को जीवित रखना है।

8 फरवरी को प्रात: 11 बजे इस महोत्सव का शुभारंभ होगा। प्रथम दिवस न्यू आदर्श सत्य के संदेश चौका पार्टी शेरगढ़ जिला खैरागढ़, जय शीतला रामधुनी मंडली परसाही जिला बालोद, जय सतनाम ज्योति बालिका पंथी पार्टी कोडेवा जिला बालोद, कहीं देबे सुवा ला संदेश सहसा पलारी जिला बलौदाबाजार , जय निरई माता राउत नाच पार्टी मगरलोड जिला धमतरी, आदिवासी कमार नृत्य मोहेरा, जिला धमतरी, गुरु के कृपा छत्तीसगढ़ी लोकरंग पंडवानी पार्टी बोरीद जिला गरियाबंद एवं लोकसंगीत भूपेन्द्र साहू कृत रंग सरोवर की प्रस्तुति होगी।

द्वितीय दिवस 9 फरवरी को विंध्यवासिनी बालिका रामायण मंडली बोडरा जिला बालोद, आदर्श बाल जस झांकी परिवार बोदल जिला बालोद, भरथरी कुमारी हेमलता पटेल सिकोसा जिला बालोद, सत्य के प्रचार नवयुवक पंथी मंडली पिटौरा जिला दुर्ग, जय श्री गणेश फाग मंडली भटगांव जिला धमतरी, अबूझ माडिया गौर नृत्य खरगोन जिला नारायणपु, महतारी के मया छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी चिखली जिला मानपुर मोहला, गोरेलाल बर्मन कृत लोक श्रृंगार एवं विवेक शर्मा नाइट की रंगारंग प्रस्तुति होगी।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डोमनलाल कोर्सेवाडा (विधायक अहिवारा), अध्यक्षता पद्मश्री डॉ आर एस बारले, विशिष्ट अतिथि सीता साहू, इंद्रजीत सिंह छोटू, अशोक अग्रवाल, पंकज सिंह होंगे।

समापन एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग.शासन), अध्यक्षता राजेंद्र साहू, (प्रदेश महामंत्री), कृष्णा चंद्राकर, (सभापति भिलाई चरोदा), सुजीत बघेल, (संयुक्त महामंत्री), सुरेश सिंघानी (समाजसेवी), मनोज मढरिया (ब्लॉक अध्यक्ष) एवं देवेंद्र छतीजा के आतिथ्य में संपन्न होगा।

सम्मान समारोह इस अवसर पर पद्म भूषण डॉ तीजन बाई, पद्मश्री डॉ आर.एस. बारले, दिनेश चतुर्वेदी, डॉ सी.बी.एस बंजारे, लीलागर सिंह वर्मा, छत्तर सिंह सोने, अप्पल नायडू, दास मनोहर, ध्रुव कुमार मारकंडे, बुटलू राम माथरा, होली डड़सेना का सम्मान किया जाएगा।

Related Posts