BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

खेत में रखे धान और चार पहिया वाहन में आग लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार

अशोक सिंह अपनी इनोवा कार तथा दिलीप सिंह अपने अल्टो कार को गांव के बीएसएनएल टावर के खेत में खड़े किये थे, रात्रि करीबन 02:30 बजे प्रार्थी भुपेन्द्र देव सिंह का गांव के राजेश भारद्वाज के साथ विवाद हो गया, राजेश भारद्वाज के द्वारा उपरोक्त दोनों वाहनों के ऊपर पैरा डालकर आग लगा दिया…

जांजगीर चांपा। दिनांक 30.12.22 को प्रार्थी मुनीन्द्र कुमार पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी नवापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के खेत मे धान कटाई के बाद रखे करपा को गेंदराम पटेल निवासी नवापारा ब अपने अन्य साथी के साथ मिलकर खेत में काम कर रहे मजदुर को गाली गलौज कर आग लगा दिया। जिससे प्रार्थी का करीबन 126000 रू० का नुकसान हो गया।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 506/2022 धारा 294, 427, 435, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी आरोपी गेंदराम पटेल उम्र 56 वर्ष नवापारा ब थाना बलौदा को दिनांक 31.12.22 को गिरफतार कर विधिवत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रधान आर0 सेख सफीउल्लाह आर0 चन्द्रकांत कश्यप आर0 श्यामभूषण राठौर एवं लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

फोटो आरोपी…

02 चारपहिया वाहनों में आगजनी करने वाले आरोपी को चौकी पंतोरा ने किया गिरफ्तार

दिनांक 28.12.2022 को ग्राम खैजा में मड़ाई मेला था जहाँ रात्रि में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम रखा गया था। जहाँ अशोक सिंह अपनी इनोवा कार तथा दिलीप सिंह अपने अल्टो कार को गांव के बीएसएनएल टावर के खेत में खड़े किये थे। रात्रि करीबन 02:30 बजे प्रार्थी भुपेन्द्र देव सिंह का गांव के राजेश भारद्वाज के साथ विवाद हो गया। राजेश भारद्वाज के द्वारा उपरोक्त दोनों वाहनों के ऊपर पैरा डालकर आग लगा दिया प्रार्थी भुपेन्द्र देव सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बक्सरा की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध चौकी पंतोरा में अपराध क. 505/22 धारा 294,435.427 भादवि कायम किया कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी राजेश भारद्वाज उम्र 32 वर्ष निवासी खैजा को दिनांक 31.12.22 को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पंतोरा दिलीप सिंह, आरक्षक संदीप मरावी. माधोलाल उजीर एवं राजेन्द्र कहरा का योगदान रहा।

फोटो आरोपी…

Related Posts