BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

खेत में जुआ खेलते 10 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, 83100₹ नगद एवं ताश की पत्ती जप्त

जुआ खेलने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता…जुआडिओ के पास से 83100₹ नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गई…

 

मुंगेली। गिरिजा शंकर जायसवाल उप महानिरीक्षक द्वारा अवैध कार्य करने वालो के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम भथरी के सड़क किनारे खेत में कुछ लोग ताश की पत्तियों में रुपया पैसा का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से पंकज पटेल मुंगेली एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में थाना जरहागांव से टीम तैयार कर सूचना स्थल पर घेराबंदी कर गवाहों के समक्ष 10 जुआडियो को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया।

जुआडिओ पास से 83100₹ नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गई पकड़े गए आरोपी प्रशांत देवांगन पिता एस देवांगन 45 वर्ष निवासी तखतपुर,  राजेश बंजारे पिता छेदीलाल 40 वर्ष निवासी बेलसरी, अजय महिलांगे पिता कमल प्रसाद 24 वर्ष निवासी बेलसरी, खुदेश्वर पांडे पिता अशोक 38 वर्ष निवासी तखतपुर, अविनाश डेनियल पिता सुभाष 42 वर्ष, मनीष रजक पिता परदेसी 22 वर्ष,

दिलेश्वर साहू पिता देवलाल उम्र 34 वर्ष निवासी तखतपुर, संतोष बंजारे पिता बी डी बंजारे 43 वर्ष निवासी ग्राम भथरी, रामचंद्र खांडेकर पिता भागवत 46 वर्ष, सैमुअल दयाल पिता राजेश 36 वर्ष दोनों निवासी भथरी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी एसके शर्मा सहायक उप निरीक्षक मनक लाल ध्रुव प्रधान आरक्षक दुर्गा साहू महेश राज आरक्षक बालकृष्ण मरकाम विजय कुमार हीरा सिंह नेताम प्रशांत कुर्रे सुशांत पांडे की भूमिका रही।

Related Posts