बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ संजय तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गिधौरी ओमप्रकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्राथी वागेन्द्र कुमार देवांगन निवाशी ग्राम अमोदी द्वारा दिनांक 15.08.2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.08.2020 को अपने मोटर सायकल पैसन प्रो क्र. सीजी 04 डी यू 3545 को ग्राम अमोदी नहर पास बाबूलाल साहू के खेत मेड पास रखकर अपने गांव के विशाल केंवट से मिलने खेत गया था बाद सुबह लगभग 11:00 बजे वापस आया तो मोटर सायकल नहीं था कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 182/2020 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान, मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम तालदादर चौकी सोनाखान क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल में घूम रहा है कि सूचना पर तत्काल हमराह स्टॉप के एवं चौकी प्रभारी सोनाखान अश्वनी पड़वार तथा स्टॉप का सहयोग लेकर ग्राम तालदादर अनमोल किराना दुकान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल पैसन प्रो क्र. CG 04 DU 3545 के सांथ गवाहों के समक्ष पकड़ा गया तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर यह उक्त मोटर साइकिल को अमोदी नहर पास से चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ पर अपना नाम दिलीप यादव पिता फिरू यादव उम्र 37 साल निवाशी केरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर का रहने वाला बताया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल बलौदा बाज़ार भेजा गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी गिरौदपुरी सुरेंद्र सिंह, प्रधान आर. ओंकार सिंह राजपूत , अमोल कंवर, आरक्षक सुमत डहरिया, कृष्णा, अशोक, दुर्गेश, राजेश, शांतनु, देव ध्रुव का विशेष योगदान रहा ।






