BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुशियों की दिवाली कार्यक्रम सम्पन्न, इस वर्ष 350 बच्चों को खुशियों में किया गया शामिल

भिलाई। अपने घर में सभी दिवाली मनाते हैं।जरूरतमंद बच्चों के साथ दिवाली मना कर जो खुशी मिलती है वो ल्यासा एवं डोनेट थोड़ा सा ने दी।

ये संस्था प्रति वर्ष इन बच्चों के साथ खुशियां बांटते हैं। पूरे वर्ष में प्रत्येक त्यौहार इन बच्चों के साथ व्यतीत करते हैं। इस वर्ष 350 बच्चों को इस खुशी में शामिल किया। उन्हें नये कपड़े,भोजन, मिठाई, कुछ अनाज, स्टेशनरी सामान,साबुन,फुलझरी सभी को वितरित किया गया।

कार्यक्रम में अविनाश भट्ट एवं ऐश्वर्या साहू के द्वारा मंच संचालन किया गया। नयनदीप स्कूल के बच्चों को भी इस खुशी में शामिल किया गया। बच्चो के द्वारा हनुमान चालीसा, गौरा गोरी गीत, सुवा गीत की प्रस्तुति दी गई एवं अन्य बच्चो के समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत के साथ हिंदी एव राजस्थानी गीत में भी प्रस्तुति दी गई।

इस आयोजन में सेवक फाउन्डेशन, आशीर्वाद ब्लड बैंक, नवदृष्टि फाऊंडेशन, रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़, गगन फाउंडेशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल थे। अभीजीत पारख, सुषमाश्री, खुशी जे.श्री, विकास- प्रियंका जायसवाल, राज-पूर्वी आड़तिया, हरजिंदर सिंग, सूरज साहू, रूपल गुप्ता, अंजलीसिंग, श्रद्धा चौधरी, दुर्गी गुप्ता, संध्या पाठक, लाला गुप्ता, भास्कर, हर्षु, अंकित, सौरभ, सविता, रजनी, पलक, डिकेन्द्र कामडे, अनामिका साहू, खुश्बू नयन, साजिदखान का सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वीरेंद्र सतपति पूर्व सीएसपी, अशोक गुप्ता, शपथ फाउंडेशन, डॉ विकास अग्रवाल डॉ बरखा अग्रवाल, डायरेक्टर सन साइन हॉस्पिटल, वाई राजेंद्र राव, संरक्षक मयारू संगवारी, जया, रश्मि साव, पायल, डॉ मंजू तिवारी, ब्लड बैंक ऑफिसर उपस्थित रहे।

Related Posts