रायपुर – 05 जनवरी, 2021/पीआर/आर/414
रायपुर रेल मंडल के भिलाई- भिलाई नगर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक 440 (किमी.855/07-09) मिडिल लाइन खुर्सीपार समपार फाटक, भिलाई – भिलाई नगर रेल खंड में स्थित है। उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य दिनांक 06.01.2021 को रात 10:00 बजे से दिनांक 07.01.2021 रात 10:00 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।









