भिलाई। प्रार्थी रितेश शाह पिता श्रीनिवास शाह उम्र 29 वर्ष निवासी श्रीराम चौक खुर्सीपार का थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.02.2022 को देर रात्रि एक व्यक्ति श्रीराम चौक जय बजरंग सीमेन्ट सेन्टर के सामने खडी आटो कमांक सीजी 07 ए 0 जेड 5887 कीमती 90,000 रूपये को चोरी करने के लिए आटो को चालू कर रहा था कि आटो की आवाज सुनकर प्रार्थी छत से आवाज लगाया कि कौन है, गाडी चालू कर रहा है की आवाज सुनकर चोर आटो को चालू कर भागने लगा रात्रि गस्त पेट्रोलिंग पर निकले पेट्रोलिंग टीम को आटो चोरी की सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम की क्वीक रिस्पांस से आटो को शिवालय के पास जन सहयोग से घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
आरोपी एवं आटो को पकड़ कर थाना लाया गया । पूछताछ करने पर अपना नाम ज्योतिष यादव पिता देशनारायण यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कृष्ण नगर सुपेला का रहने वाला बताया आरोपी की तलाशी लेने पर मास्टर की मिले है।
आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा 379 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । आरोपी ज्योतिष यादव का रिकार्ड खंगाले जा रहे है , पूछताछ जारी है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक लखन साहू आरक्षक सुभाष यादव , सुभाष चंद की विशेष भूमिका रही।















