BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार पुलिस के तत्परता बड़ी घटना होने से टली : धारदार तलवार लेकर घूम रहे 02 आरोपियों को 02 तलवार के साथ घेराबंदी कर पकड़ा

भिलाई। खुर्सीपार पुलिस पेट्रोलिंग टीम की तत्परता से एक बड़ा बड़ा घटना होने से टल गया। पुलिस ने दो धारदार तलवार के साथ दो बदमाशों को मौके से पकड़ा है।

खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त की दो बदमाश लड़के मोटर साइकल से शिवाजी नगर, अटल आवास के पास घूम रहे हैं दोनों अपने पास धारदार तलवार रखे हुए हैं और किसी लड़के को ढूंढ रहे हैं।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दो अलग अलग टीम बनाकर मौके पर भेजा गया। दोनों ही टीम मौके पर जाकर रेट कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों समीर जायसवाल पिता प्रेम प्रकाश उम्र 30 वर्ष निवासी उत्तम टॉकीज के पीछे तथा संजय खान पिता अब्बू खान उम्र 30 वर्ष निवासी श्रमिक नगर पानी टंकी के पीछे को घेराबंदी कर हिरासत में लिया तथा दोनों आरोपियों से दो धारदार तलवार और दो मोटर साइकल बरामद किया है।

पुलिस की तत्परता से आज एक बड़ी घटना होने से टल गया। खुर्सीपार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 369/2021 तथा 370/2021 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, एसआई एनु देवांगन, संजय साहू आरक्षक हेमंत साहू, अमन शर्मा, प्रदीप यादव, राकेश अन्ना की भूमिका सराहनीय रही।

Related Posts