BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार पुलिस की सक्रियता से अपह्त नाबालिग लड़की बरामद, खुशियां लौटने पर परिजनों ने पुलिस को कहा शुक्रिया

भिलाई। 22 मार्च की सुबह मछली मार्केट खुर्सीपार निवासी की इकलौती 14 वर्षीय बेटी के किसी काम से बाहर जाने बाद घर वापस नहीं लौटने से घर में हड़कम मच गया। पिता ने आनन फानन में खुर्सीपार थाना में जाकर गुमशुदगी की रिपोट दर्ज करायी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्ग दर्शन में खुर्सीपार पुलिस ने बिना देरी किये मामला दर्ज कर लड़की की खोजबीन करना शुरु कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम गुम इंसान नोडल अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव व सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर के नेतृत्व में रिश्तेदारो व लड़की के जान पहचान व दोस्तो में पूछताछ आरंभ किया गया पर कुछ पता नहीं चला। तीसरे दिन पुलिस को यह जानकारी मिली की दुर्गा मंदिर खुर्शीपार के पास रहने वाला संदीप कुमार बघेल उम्र 20 वर्ष भी घटना के दिन से फरार है पर उसके परिजनो को पूछने पर अनभिज्ञता जाहिर
की तब पुलिस ने अपने पारम्पारिक तरीको से खोजबीन शुरु कर दी। किसी तरह लड़के के दोस्त के माध्यम से उसका नया मोबाईल नंबर प्राप्त कर लड़के से बात करने की कोशिश की गई। उसने यह तो स्वीकार किया कि लड़की उसके साथ है पर कभी अपने आप को कलकत्ता तो कभी बाम्बे में रहना बताता था। लड़के के लगातार गुमराह करने के बावजूद खुर्सीपार पुलिस ने अपनी व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए घटना के पाँचवे दिन ही अपह्त लड़की को आरोपी संदीप बघेल के साथ जिला बेमेतरा के नवागढ़ में बरामद करने में सफलता प्राप्त की। लड़की को वापस घर लाकर परिजनो के सुर्पूद किया गया। बच्ची को वापस पाकर माता-पिता के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होने खुर्सीपार पुलिस का बहुत धन्यवाद किया। आरोपी संदीप बघेल को गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मानवीय व महत्वपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक सुरेश ध्रुव, आरक्षक राकेश चौधरी व कुंदन यादव का योगदान सहराहनीय रहा।

Related Posts