BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार पुलिस की तत्परता से 36 घंटे के अंदर ही आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दो लोगो पर किया था कटर से प्राणघातक हमला

भिलाई। ज्ञात हो कि दिनांक 26.11.2021 को प्रार्थीया दशमत कुर्रे घर पर खाना खाकर आराम कर रही थी रात्रि करीब 09.30 प्रार्थीया का लडका राहुल बाहर से घुमकर घर आया कुछ समय बाद शुभम राजपूत गाली गलौज करते हुए प्रार्थीया के घर के पास आकर दरवाजा पीटने लगा तब प्रार्थीया अपने लडका राहुल से पूछा क्या हुआ है तब राहुल बताया कि रामाताई स्कुल के पास पुलिया में शुभम शराब पीने
के लिए पैसे मांग रहा था जिसे मेरे पास पैसे नहीं है,

कहने पर गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट किया है, यह बात सुनकर प्रार्थीया दरवाजा खोली तो शुभम राजपूत राहुल को देखकर धारदार हथियार से मारने का प्रयास किया तो लडका राहुल घर से भाग गया तब
शुभम राजपूत बोला कि तुम्हारा लडका शराब पीने के लिए पैसा नही दिया है, मै तुम्हे आज जान से मार दूंगा कहकर धारदार हथियार से हत्या करने की नियत से प्रार्थीया के पेट में घुसा दिया जिससे खुन निकलते देख प्रार्थीया चिल्लाई आवाज सुनकर जावेद अली आया तो शुभम ने जावेद अली को भी धारदार हथियार से पीठ में 2-3 बार मारकर भाग गया। मुर्तजरर दशमत कुर्रे व जावेद अली को अस्पताल ले जाया गया। प्रार्थीया/मुर्तजरर के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी0एन0 मीणा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव अतिरिक्त एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में आरोपी के पता तलाश हेतु एक टीम गठीत की गई आरोपी घटना घटित कर घटना दिनांक से फरार था।

आरोपी के पता तलाश हेतु मुखबीर सकिय कर पुलिस आरोपी के उठने बैठने की जगह यार दोस्तो से पूछताछ करती रही व आरोपी के विभिन्न नम्बरो का लोकेशन लेकर दुढती रही आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था, इसी दौरान आरोपी शुभम कुमार राजपूत पिता कौशल प्रसाद राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी राजीव नगर मोची मोहल्ला कौशिल्या दुकान के पास खुर्सीपार को बालकनाथ मंदिर के पीछे घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी से घटना मे प्रयुक्त धारदार कटर बरामद किया गया है।

हाल ही में आरोपी शुभम राजपूत को दिनांक 04.11.
2021 को खुर्सीपार पुलिस आरोपी शुभम राजपूत को धारा 25,27 आर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो जेल से छुटने के बाद भी उसके आदतो मे कोई सुधार नही हुआ तथा हत्या के प्रयास जैसे गंभीर घटना को अजाम देने लगा आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 327, 307 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, आरक्षक राकेश अन्ना, दीपक सिंह,चंदन सिंह की विशेष भूमिका रही।

खुर्सीपार पुलिस क्षेत्र की आम जनता से अपील करती है कि ऐसे असमाजिक तत्वो के हरकतो को नजर अंदाज न करते हुए पुलिस को तत्काल सूचना देवे। सभी गली, मोहल्लो, वार्डों में थाना क्षेत्र के बीट प्रभारी एवं अधिकारियो का मोबाईल नम्बर बैनर , पोस्टर के माध्यम से फ्लैश किया गया है, जिसके माध्यम से सूचना दे सकते है। खुर्सीपार पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगा।

Related Posts