BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार थाना का मामला : देर रात अनियंत्रित ट्रेलर जा घुसी घर मे, परिवार के सभी लोग सुरक्षित, मकान बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त

भिलाई। डबरापारा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले मार्ग पर न्यू खुर्सीपार में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे की तस्वीर देख हर किसी का भी दिल दहल सकता है। बुधवार देर रात को न्यू खुर्सीपार में तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। ट्रेलर मकान का पिलर तोड़ कर अंदर तक घुसकर फंस गई। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस मकान में यह ट्रेलर घुसा उसमें बच्चों सहित परिवार के 8 लोग सो रहे थे। गनीमत यह रही कि जिस कमरे में सभी सो रहे थे वहां तक ट्रेलर नहीं पहुंच सका। जिससे परिवार के सभी लोगों की जान बच गई। खुर्सीपार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादस आधी रात के आसपास की है। ट्रेलर में 25 टन से भी ज्यादा लोहे के एंगल लोड़ था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक नशे में था। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे में मकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Related Posts