BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुडमुडा हत्या कांड सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले निरीक्षण बृजेश कुशवाहा का जय व्यापार पैनल ने किया सम्मान

दुर्ग। बहुचर्चित खुडमुडा हत्या कांड के सुलझाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले मोहननगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा को आज जय व्यापार पैनल ने मोहननगर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को सम्मानित किया। इस दौरान जय व्यापार पैनल के पवन बड़जात्या, मोहम्मद अली हिरानी, संजय चौबे, प्रहलाद रूंगटा, अमर कोटवानी, सुधीर खंडेलवाल, आशीष निमजे, अरविंद खंडेलवाल, प्रकाश सांखला, दर्शन लाल ठाकवानी महेश गनेशनी, अमर कोटवानी, अटल गोदवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि 22 दिसम्बर को अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खुड़मुडा में बाड़ी में रहने वाले सोनकर परिवार के चार लोगों की हत्या कर दिया गया था। जिसे दुर्ग पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

Related Posts