रास्ते में आरोपीगण एक राय होकर पीडिता के आने का इंतजार करते झाडी में छुपे थे जो पीडिता के आने पर मौके पर पीडिता को अकेला पाकर उसको जबरन झाडी में ले जाकर पहले विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया…
सक्ती। थाना डभरा क्षेत्र की नाबालिक पीडिता अपने माता पिता के साथ थाना डभरा उपस्थित आकर दिनाँक 10.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज करायी यी की पीडिता दिनांक 12.04.2025 को दोपहर 1.00 बजे अपने गाँव में अपने दादा- दादी को टिफिन लेकर खाना पहुंचाने अकेले खेत जा रही थी।
रास्ते में आरोपीगण एक राय होकर पीडिता के आने का इंतजार करते झाडी में छुपे थे जो पीडिता के आने पर मौके पर पीडिता को अकेला पाकर उसको जबरन झाडी में ले जाकर पहले विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया।
आरोपी रोशन बरेठ तथा कन्हैया यादव के द्वारा अपने मोबाईल फोन से उसका विडियो बना लिया गया तथा पीडिता को विडियो वायरल करने का धमकी देकर आरोपी रोशन साहू के द्वारा भी पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाया।
पीडिता की रिपोर्ट पर थाना डभरा मे विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कमांक 301/2025 धारा 70 (2),65 (1),61,3 (5) बीएनएस, 4 पाक्सो एक्ट, 67(बी) आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर घटना की सुचना उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।
जो मामलें की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित दिशा निर्देश दिया गया जिसके परिपालन मे तत्काल मामलें के तीनों आरोपीगणों का पता तलाश कर उनको 24 घंटे के अंतराल मे थाना लाकर आरोपीगणों से मोबाईल फोन जप्त कर आरोपीगणों को दिनाँक 11.09.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना डभरा के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी:
01. रोशन पिता गजाधर साहू उम्र 20 साल साकिन कटौद डभरा जिला सक्ती छग
02. कन्हैया यादव पिता रजिन्दर यादव उम्र 28 वर्ष साकिन कटौद थाना डभरा जिला सक्ती छग
03. 01 विधि से संघर्षरत बालक
















