BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

खराब मौसम के चलते पाकिस्तान पहुंच गई अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली ‘इंडिगो’ एयरलाइंस की फ्लाइट

अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट शनिवार को अचानक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई. हालांकि बाद में फ्लाइट को सुरक्षित अहमदाबाद में लैंडिंग करा दी गई है…

नईदिल्ली (ए)। अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली ‘इंडिगो’ एयरलाइंस की एक फ्लाइट खराब मौसम के कारण भटक कर पाकिस्तान के लाहौर के पास पहुंच गई. यह फ्लाइट शनिवार 10 जून की रात लगभग 8 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस आने से पहले गुजरांवाला तक चली गई थी।

फ्लाइट रडार के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस का भारतीय विमान जिसकी स्पीड 454 नॉट थी, यह लाहौर के उत्तर में लगभग 7:30 बजे प्रवेश कर गया और रात 8:01 बजे करीब आधे घंटे के बाद भारत लौटा।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, ‘खराब मौसम के कारण इंडिगो का एक विमान शनिवार को अस्थायी रूप से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया. फ्लाइट अमृतसर से अहमदाबाद के लिए शेड्यूल की गई थी. यह अहमदाबाद में सुरक्षित रूप से उतर गया है।

इंडिगो की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-645 को अचानक खराब मौसम के कारण अटारी से होकर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करना पड़ा।

अधिकारियों ने कहा कि भटक कर पाकिस्तान पहुंची फ्लाइट को अमृतसर एटीसी की ओर से टेलीफोन के माध्यम से अच्छी तरह से कॉर्डिनेट किया गया था. चालक टीम आर/टी पर पाकिस्तान के साथ लगातार संपर्क में थे. उन्होंने बताया कि फ्लाइट को अहमदाबाद में सुरक्षित उतार लिया गया।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह असामान्य नहीं था, क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी अनुमति” थी।

Related Posts