खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा ने कल अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया. वह ओपनिंग के बजाए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. लेकिन इसके बाद भी उनकी किस्मत नहीं बदली…
चेन्नई (ए)। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे इस मैच में एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए. CSK के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
फॉर्म से जूझ रहे रोहित ने अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया. वह ओपनिंग के बजाए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. लेकिन इसके बाद भी उनकी किस्मत नहीं बदली. दूसरे ओवर में कैमरून ग्रीन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रोहित ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर दीपक चाहर ने रोहित को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने 3 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल सके. दीपक चाहर आईपीएल में रोहित पर हमेशा से हावी रहे हैं।
आईपीएल में रोहित बनाम दीपक
रन: 60
बॉल: 49
डिसमिसल: 3
स्ट्राइक रेट: 122.44
4s/6s: 9/0
डॉट बॉल: 20
बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड कल के मुकाबले में रोहित ने एक शर्मनाम रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार (16 बार) डक का शिकार हुए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुनील नरेन हैं. वहीं तीसरे नंबर पर मनदीप सिंह और चौथे पर दिनेश कार्तिक हैं. मौजूदा सीजन में रोहित अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं. उन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 18.40 की औसत और 126.89 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं. इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा डक
16 – रोहित शर्मा
15 – सुनील नरेन
15 – मनदीप सिंह
15 – दिनेश कार्तिक









