रायपुर। दिनांक 06.10.2020 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पास स्थित खण्डहर मकान में सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर सट्टा खिलाते आरोपी सतपती साहू एवं जहीर मोह0 को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से नगदी 3,250/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 139/20 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। जुआ/सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
- सतपती साहू पिता जुगेश्वर साहू उम्र 40 साल निवासी मथुरा नगर आमानाका रायपुर।
- जहीर मोह0 पिता नूर मोह0 उम्र 40 साल निवासी कोटा सरस्वती नगर रायपुर।






