रायपुर। प्रार्थी शंकर लाल सोनी ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बिजली आफिस गुढ़ियारी रायपुर में वाहन चालक के पद पर पदस्थ है तथा वाहन क्रंमाक सी जी/04/जे सी/ 8528 का चालक है। प्रार्थी दिनांक 09.10.2020 को बिजली आफिस कम्पाउड में उक्त वाहन को खड़ी किया था इसी दौरान कोई अज्ञात चोर वाहन में लगे बैट्री को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 184/20 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना गुढ़ियारी की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम को अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य प्राप्त हुये जिसके आधार पर आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। जिस पर टीम द्वारा गुढ़ियारी निवासी योगेश उर्फ कालू नायक जो पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका और वाहन में लगे बैट्री चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। टीम द्वारा अन्य चोरियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा कुछ दिनों पूर्व थाना सरस्वती नगर क्षेत्र से 01 नग महंगा मोबाईल फोन चोरी करना बताया। उक्त मोबाईल फोन चोरी होने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध दर्ज है। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की बैट्री एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 56,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- योगेश उर्फ कालू नायक पिता रमेश नायक उम्र 25 साल निवासी कलिंग नगर एफ सी आई के पास गुढ़ियारी रायपुर।






