विश्व कप में कुल 58 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं…
भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। फैंस लंबे समय से टिकट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। भारत के मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट की जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी गई थी। अब बीसीसीआई ने बताया है कि फैंस टिकट कहां खरीद पाएंगे। टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से होनी है। हालांकि, कुछ फैंस एक दिन पहले 24 अगस्त से ही टिकट कर सकते हैं।
विश्व कप में कुल 58 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे। बीसीसीआई ने बताया कि टिकट बिक्री वेबसाइट पर मैचों के लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर टूर्नामेंट के मुख्य मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट भी मिलेंगे। बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में इस वेबसाइट का जिक्र किया है।
आईसीसी ने बताया था कि टिकटों की बिक्री 25 अगस्त को होगी। बीसीसीआई ने कहा कि प्रशंसकों के लिए एक सहज और व्यापक टिकट बिक्री प्रक्रिया सावधानीपूर्वक चरणों में शुरू की जाएगी। प्रारंभिक चरण में आईसीसी के कमर्शियल पार्टनर के लिए विशेष रूप से 24 घंटे पहले एक विंडो खुल जाएगी। इसका मतलब है कि जिसके पास मास्टरकार्ड होगा वह 25 की जगह 24 अगस्त से ही टिकट खरीद सकता है। इसका जिक्र बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर किया है।
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की पूर्व-बिक्री का कार्यक्रम इस प्रकार है:
24 अगस्त शाम 6 बजे से: वार्म-अप मैच को छोड़कर सभी गैर-भारतीय इवेंट मैच।
29 अगस्त शाम 6 बजे से: अभ्यास मैचों को छोड़कर सभी भारतीय मैच।
14 सितंबर शाम 6 बजे से: सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट।
अन्य सभी उपयोगकर्ताओं के लिए टिकट बिक्री को नीचे दिए गए चरणों के अनुसार अलग किया गया है:
25 अगस्त रात 8 बजे से: गैर-भारत वार्म-अप मैच और सभी गैर-भारत इवेंट मैच।
30 अगस्त रात 8 बजे से: गुवाहाटी और त्रितिरुवनंतपुरम में भारत के अभ्यास मैच के टिकट।
31 अगस्त रात 8 बजे से: चेन्नई, दिल्ली और पुणे में भारत के मैच के टिकट।
एक सितंबर रात 8 बजे से: धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में भारत के मैच के टिकट।
दो सितंबर रात 8 बजे से: बेंगलुरु और कोलकाता में भारत के मैच के टिकट।
तीन सितंबर रात 8 बजे से: अहमदाबाद में भारत के मैच के टिकट।
15 सितंबर रात 8 बजे से: सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट।
🚨 NEWS 🚨 BCCI announces BookMyShow as Ticketing Platform for ICC Men’s Cricket World Cup 2023. #CWC23
More Details 🔽 https://t.co/HKgat0A5bB
— BCCI (@BCCI) August 23, 2023
अहमदाबाद में पहला और अंतिम मैच
अहमदाबाद में पांच अक्तूबर को उद्घाटन मैच और 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें क्वालिफायर्स के तहत इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं।
राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप
इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।















