श्रेयस अय्यर बैंगलोर में एक प्रैक्टिस मैच खेलने उतरे. इस प्रैक्टिस मैच में श्रेयस अय्यर फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है…
बेंगलुरु (ए)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टीम इंडिया के क्रिकेटर श्रेयस अय्यर नजर आ रहे हैं. दरअसल, श्रेयस अय्यर बैंगलोर में एक प्रैक्टिस मैच खेलने उतरे. इस प्रैक्टिस मैच में श्रेयस अय्यर फील्डिंग करते दिख रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
श्रेयस अय्यर का मैदान पर नजर आना टीम इंडिया के फैंस के लिए राहत भरी खबर है. पिछले लंबे वक्त से श्रेयस अय्यर मैदान से दूर थे. आईपीएल 2023 सीजन के दौरान श्रेयस अय्यर चोट का शिकार हो गए थे. जिसके बाद वह मैदान पर नहीं आए. वहीं, भारतीय टीम लगातार मिडिल ऑर्डर की समस्या से जूझ रही है. भारतीय टीम मैनेजमेंट के अलावा फैंस श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी के बाद मिडिल ऑर्डर की समस्या समाप्त हो जाएगी।
गौरतलब है कि एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है. वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल एशिया कप से वापसी कर सकते हैं. एशिया कप के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के बाद वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा।
Shreyas Iyer doing fielding during the practice match. pic.twitter.com/p0mTrDLExz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 15, 2023















