BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

क्रिकेट टीम में सलेक्शन का झांसा दे कई लोगो से 61 लाख रुपए की ठगी करने वाला क्रिकेट कोच गिरफ्तार, बीसीसीआई व छतीसगढ़ क्रिकेट संघ का फर्जी सलेक्शन लैटर भी किया था जारी

कई औऱ लोगो से कुल 61 लाख रुपये लेकर उन्हें बीसीसीआई व छतीसगढ़ क्रिकेट संघ का फर्जी सलेक्शन लैटर थमा दिया, साथ ही मलेशिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सलेक्शन का फर्जी प्रमाण पत्र भी थमा दिया…

बिलासपुर। प्रार्थी राखी खन्ना ने दिनांक दस जनवरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसएसपी के पास उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनका पुत्र आकाश खन्ना (22) प्राइम क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की कोचिंग करने जाता था। इसी दौरान वहां के कोच सन्नी दुआ के द्वारा उनके बेटे को क्रिकेट टीम में सलेक्शन करवाने का झांसा देकर 1 लाख 67 हजार 800 रुपये लेकर ठगी कर ली। इसी तरह कई औऱ लोगो से कुल 61 लाख रुपये लेकर उन्हें बीसीसीआई व छतीसगढ़ क्रिकेट संघ का फर्जी सलेक्शन लैटर थमा दिया। साथ ही मलेशिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सलेक्शन का फर्जी प्रमाण पत्र भी थमा दिया।

जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने एसएसपी के पास की थी। वरिष्ठ पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन प्राप्त होने पर आरोपी क्रिकेट कोच सन्नी दुआ के खिलाफ अपराध क्रमांक 22/2023 धारा 420,467,468 दर्ज कर एडीशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल के निर्देशन व सीएसपी पूजा कुमार (आईपीएस) मैडम के मार्गदर्शन में आरोपी सन्नी दुआ को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के खिलाफ़ उत्तरप्रदेश के लखनऊ जिले के ग्रामीण थाने में भी 22 अगस्त 2019 को इसी तरह से ठगी करने का एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था और चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। जिसमे आरोपी अभी जमानत पर है। आरोपी सन्नी दुआ को तोरवा थाना के प्रकरण में न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायालय के निर्देश पर उसे जेल दाखिल करवाया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- सन्नी दुआ पिता स्व.प्रेम प्रकाश दुआ उम्र 40 वर्ष निवासी प्रियदर्शनी नगर थाना सिविल लाईन। फर्म का नाम प्राइम क्रिकेट एकेडमी।

Related Posts