BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी को शादी में मिले इतने महंगे गिफ्ट की आम आदमी को इतने पैसे कमाने में लग जाएंगे 1400 साल

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को हो चुकी है, कपल को करोड़ों रुपये के वेडिंग गिफ्ट मिले हैं…

मुंबई (ए)। क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल की वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अथिया और केएल राहुल ने काफी प्राइवेट तरीके से शादी रचाई है. कपल की शादी में करीबी दोस्त, रिश्तेरदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. अब खबर है कि अथिया और केएल राहुल को करोड़ों रुपये के वेडिंग गिफ्ट मिले हैं, जिनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इतना पैसा कमाने में आम इंसान को 1400 साल लग जाएंगे. कैसे ये हम आपको बताते हैं…

सुनील शेट्टी ने दिया लैविश अपार्टमेंट
अथिया शेट्टी और केएल राहुल को फैमिली, फ्रेंड्स और रिलेटिव्स से लग्जरी गिफ्ट मिले हैं. ईटाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि कपल को सलमान खान ने 1.64 करोड़ रुपये की ऑडी कार गिफ्ट की है. सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल को एक लैविश अपार्टमेंट दिया है, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है।

विराट कोहली ने केएल राहुल को दी कार सुनील शेट्टी के क्लोज फ्रेंड जैकी श्रॉफ ने अथिया को 30 लाख रुपये की घड़ी तोहफे में दी है. अथिया के करीबी दोस्त अर्जुन कपूर ने उन्हें डायमंड ब्रेसलेट दिया है, जो 1.5 करोड़ रुपये का है. वहीं, केएल राहुल को क्रिकेटर विराट कोहली से गिफ्ट में  2.17 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार मिली है. महेंद्र सिंह धोनी ने केएल राहुल को 80 लाख रुपये की कावासाकी निंजा बाइक दी है. इस तरह अथिया शेट्टी और केएल राहुल को शादी में 56 करोड़ के गिफ्ट्स मिले हैं.बता दें कि प्राइवेट नौकरी करने वाले इंसान का सालाना सैलरी पैकेज लगभग 4 लाख रुपये होता है. उस हिसाब से अगर गणित लगाएं तो 56 करोड़ कमाने में एक कॉमनमैन को 1,400 साल लग जाएंगे।

आईपीएल के बाद होगी कपल की रिसेप्शन पार्टी अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में सात फेरे लिए हैं. शादी के दिन अथिया ने पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह हुस्न की परी नजर आईं. वहीं, केएल राहुल क्रीम कलर के शेरवानी सूट में बेहद हैंडसम लगे. रिपोर्ट की मानें तो सुनील शेट्टी आईपीएल के बाद अथिया और केएल राहुल की शादी की रिसेप्शन पार्टी देंगे, जिसमें एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे शामिल होंगे।

Related Posts