BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कौशल बिल्डिकॉन में दिखा गणेश उत्सव की धूम: विध्नहर्ता को दी गई विदाई, भोग प्रसाद का किया गया वितरण

भिलाई। कौशल बिल्डिंगकॉन में धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया गया। कोहका स्थित मुख्य कार्यालय में विधि विधान के साथ श्री गणेश जी का प्रतिमा की स्थापना किया गया तथा रोजाना विधिवत पूजा अर्चना किया गया।

कौशल बिल्डिंगकॉन के डॉयरेक्टर प्रकाश महोबिया सहित सभी स्टॉफ ने दस दिनों तक रोजाना श्रीगणेश जी भक्ति में लीन रहते पूजा अर्चना की। आज प्रतिमा विसर्जन के पूर्व हवन किया गया साथ ही खिचड़ी का भोग लगाकर डायरेक्टर और स्टाफ प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यालय के सामने से आने जाने वाले सभी राहगीरों को रोक कर प्रसाद दिया गया।

Related Posts