बिलासपुर। कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में लोगों में भ्रम पैदा करने वाले मैसेज सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करके अपवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी ने दिए है।
आईजी डांगी ने कहा कि यह देखने में आ रहा है कि कुछ लोग जानबूझकर तो कुछ लोग मामले कि गंभीरता को न समझते हुए Covid 19 वैक्सीन के बारे में बेबुनियाद मैसेज सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में भ्रम एवं अफवाहों फैलाने के लिए बिना सोचे समझे वायरल करते है जो कि न केवल मानवता के खिलाफ है बल्कि एक अपराध भी है।
ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कारवाही करने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है ।
ऐसी कारवाही न केवल मैसेज बनाने वाले के खिलाफ होगी बल्कि मैसेज को लोगों में वायरल करने वालों के खिलाफ भी राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के साथ साथ महामारी अधिनियम के तहत भी की जाएगी।
लोगों से अपील भी किया है आप ऐसे भ्रम से दूर रहे, साथ ही कहा है कि वैक्सीन सुरक्षित है अपना नंबर आने से वैक्सीन जरूर लगाएं।











