BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोविड पाजिटिव घरों के सामने स्टेनसिल से लगाए जा रहे चेतावनी के चिन्ह, इन्हें हटाया जाना संभव नहीं, इसकी अवधि भी हो रही स्पष्ट

दुर्ग। कोविड पाजिटिव मरीजों के घरों के सामने सभी निगमों द्वारा स्टीकर के साथ ही स्टेनसिल से चेतावनी के चिन्ह भी लगाये जा रहे हैं। स्टीकर के साथ ही इस तरह के चिन्ह लगाये जाने से इन्हें हटाया जाना संभव नहीं, साथ ही अवधि भी स्पष्ट हो रही है। इस तरह के चिन्ह लगाये जाने से कोरोना पाजिटिव मरीजों के लिए आइसोलेशन के गाइडलान का पालन आसान होगा। इस तरह के चिन्ह देखकर कोई भी इनके घर नहीं आएगा। साथ ही कभी-कभी यह देखा गया है कि कोरोना पाजिटिव मरीज घर के सामने स्टीकर निकाल देते हैं यह चिन्ह लगाये जाने से आसपड़ोस के लोगों के लिए भी सावधानी रखने में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि चेतावनी के साथ ही घरों में पोस्टर भी लगाये गए हैं जिनमें जानकारी थोड़ी विस्तार से है। उल्लेखनीय है कि जिन पाजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है, उनके लिए सख्त प्रावधान है कि अपने घर से बाहर न निकलें। निगम प्रशासन द्वारा इस तरह से उपाय किये जाने से बेहतर मानिटरिंग में मदद मिलेगी।

Related Posts