BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने पोर्टल शुरू होने पर गुड्डू खान ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और दुर्ग कलेक्टर का जताया आभार

भिलाई। दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 2, खुर्सीपार भिलाई, एमामुद्दीन खान (गुड्डु खान) ने Twitter Handle के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, दुर्ग जिलाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे से 8 अप्रैल को शिकायत की थी कि प्रदेश के कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है, बहुत से मरीज कोरोना के नए स्ट्रेन के संक्रमण से प्रभावित हो रहे है जिनमे कुछ मरीज ऐसे भी है जो गंभीर स्थिति में अस्पताल जा रहे है, जिन्हें तुरंत चिकित्सा की जरूरत होती है परंतु बहुत सारे अस्पतालों में बेड खाली न होने के कारण मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकना पड़ जाना है। जिसके कारण सही समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीज की स्थिति और गंभीर होती जा रही है या जान चली जा रही है। जिसे रोकने के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ विभाग के पोर्टल पर खाली उपलब्ध बेड की संख्या को उपलब्ध किया जाना चाहिए था। उसे एक-एक घंटे में अपडेट किया जाना चाहिए जिससे तुरन्त गंभीर मरीजो को खाली उपलब्ध बेड जहा हो उस अस्पलात में भर्ती कराकर सही समय पर उपचार का लाभ ले सके और स्वस्थ हो जाये कोई अनहोनी न हो।
जिसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही पूरे प्रदेश में यह सुविधा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा चालू की गई जिसे आप छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइड पर जाकर या https://cg.nic.in/health/covid19/RTPBedAvailable.aspx लिंक पर क्लिक कर अपने जिले का चयन कर शासकीय व निजी अस्पताल की खाली बेडो उपलब्धता चेक कर स्वास्थ चिकित्सा का लाभ ले सकते है साथ ही दुर्ग जिले वेबसाइट पर जाकर या https://durg.gov.in/covidbedsdurg/ लिंक पर क्लिक कर दुर्ग जिले में शासकीय व निजी अस्पताल में खाली बेडो की संख्या देख सकते है साथ ही दुर्ग जिले में शासकीय अस्पताल के लिये Mobile/WhatsApp Number 9329280235 व प्राइवेट अस्पताल के लिए Mobile/WhatsApp Number 9329286697 भी जारी किए है।
दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एमामुद्दीन खान (गुड्डु खान) ने पूरे प्रदेश की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, दुर्ग जिलाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे का हृदय से धन्यवाद किया है। मेरे द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में ये व्यवस्था लागू की जिसका लाभ समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

Related Posts