BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोरोना: SP के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लेग मार्च कर शासन के निर्देशों का कडाई से पालन करने की अपील की…

बेमेतरा। मंगलवार दिनांक 07.04.2020 को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा विमल कुमार बैस, एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामकुमार बर्मन, प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक तोमेश वर्मा व थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, यातायात प्रभारी सउनि संतोष ध्रुर्वे, सुबेदार संजय सुर्यवंशी एवं अन्य स्टाफ के द्वारा शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर बेमेतरा शहर में फ्लेग मार्च किया गया। तथा पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के द्वारा नोवल कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील सभी आमजन से की गई। कोरोना वायरस विश्व मे एक गंभीर बीमारी के रुप मे उभर कर सामने आया है। हमें कोरोना वायरस से सतर्क रहने के साथ – साथ अफवाहो से भी बचना है। उन्होने ने लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से नहीं निकलने की अपील की। तथा लोगों से अपील करते हुए कहा कि भीड़ – भाड़ वाले जगहों मे जाने से बचें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें व सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। शासन के निर्देशों का पालन करें व लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करें तथा बहुत आवश्यक होने पर केवल एक व्यक्ति ही घर से निकले व सोशल डिस्टेनसिंग का कड़ाई से पालन करने अपील की गई।

Related Posts