BREAKING

Uncategorised

कोरोना से हम सब मिलकर लड़ेंगे तभी कोरोना को परास्त कर सकेंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों पर उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से कोरोना से रोकथाम और बचाव के उपायों में राज्य शासन के साथ सहयोग की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से हम सब मिलकर लड़ेंगे तभी कोरोना को परास्त कर सकेंगे। पिछले साल भी समाज के लोगों ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, इस बार भी सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह समय है जब हम सब संगठित होकर कोरोना से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करें। बार-बार हाथ धोते रहें, मास्क का प्रयोग करें और फिजिकल डिस्टेंस बनाकर रखें। बचाव में ही हमारी सुरक्षा है। हम सबको कड़ाई से इसका पालन करना चाहिए।

Related Posts