BREAKING

Uncategorised

कोरोना से बचने झांकी के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है राजधानी पुलिस, चर्चा का विषय बना झांकी..

रायपुर। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने अब राजधानी के लोगो को कोरोना वायरस से बचने के लिए एक नया तरकीब निकाला है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुधवार को राजधारी एसआरपी चौक पर जागरूकता झांकी का आयोजन किया गया।
रायपुर ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जागरूकता झांकी के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इसकी आज एसआरपी चौक से शुरुआत की जा रही है। यह झांकी लोगो को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बता रही है। इसके माध्यम से घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करना, हाथ कैसे धोना है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कैसे करे, घर पर रहने आदि बताया जा रहा है। यह झांकी पूरा शहर में घुमाया जा रहा है। इस झांकी में ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस के जवान की स्टैचू बनी है साथ मे एक कोरोना वायरस का भी स्टैचू बना हुआ है साथ ही एक व्यक्ति बाइक पर बैठा हुआ है। स्टैचू की खासियत है कि यह मूमेंट करता है। झांंकी लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है हर तरफ इसकी तरफ इसकी तारीफ हो रही है।
ज्ञात हो कि रायपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ही सर्वप्रथम ड्रोन में सेनेटाइजर की बोटल लगाकर भीड़भाड़ वाले एरिया,ऊची इमारतों, बाजारों को सेनेटाइज किया गया था साथ ही पुलिस को कोरोना से बचाने के लिए पुलिस के डंडे में सेनेटाइजर मशीन लगाकर लोगो को पहले सेनेटाइज करने का प्रयोग किया गया था जो कि सफल रहा। इन प्रयोगों को भी बहुत सराहा गया था।

Related Posts