

दुर्ग। मंगलवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी को जिला प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी के द्वारा पुलिस बल का मूवमेंट एवं करोना काल में सैनिटाइजेशन का कार्य कर उनके स्वास्थ्यगत सुरक्षा को ध्यान देते हुए उनके उत्साह को बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए पुलिस विभाग की तरफ से सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में करोना संक्रमण के रोकथाम एवं जागरूकता हेतु गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने सम्मानित किया।










