BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

कोरोना रिटर्न: बिगड़ते हालात के बाद नए नियम लागू, पीएम मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, भारत-इंग्लैंड के बचे हुए टी20 मैच होंगे खाली स्टेडियम में

नईदिल्ली (ए)। ज्यादा समय नहीं हुआ, जब देशभर में कोरोना के मामले केवल 8 हजार से 9 हजार तक सिमटकर रह गए थे। हालांकि, मार्च महीना शुरू होते ही कोरोना वायरस के नए मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और स्थिति लगभग बीते साल जैसी ही हो गई है। भारत में रोजाना आने वाले कोरोना के नए मामलों की संख्या 26 हजार को एक बार फिर से पार कर गई है। स्थिति को देखते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मार्च को मुख्यमंत्रियों संग बैठक बुलाई है तो वहीं महाराष्ट्र में दिन-ब-दिन बिगड़ते हालात के बाद यहां एक बार फिर से सख्स पाबंदियां लगाए जाने की घोषणा की गई है। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है तो कुछ राज्य कर्फ्यू पर विचार कर रहे हैं।

पीएम ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

कोरोना के नए मामलों की रफ्तार ने सरकार की चिंता फिर बढ़ा दी है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मार्च को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक वर्चुअल होगी और दोपहर साढ़े बारह बजे से शुरू होगी। आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना के बढ़ रहे मामलों के साथ-साथ टीकाकरण की रफ्तार की भी समीक्षा कर सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही पांच मैंचों की सीरीज के बाकी तीन मैचों में दर्शको को मैदान में एंट्री नहीं दी जाएगी। बिना दर्शकों के ये मैच खेल जाएंगे। देश भर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उसकी क्षमता से आधे 50 फीसदी दर्शकों को मैदान में आने की परमिशन थी। हालांकि इन मैचों के लिए टिकटों की बिक्री हो चुकी है। ऐसे में सभी दर्शकों को अब उनके पैसे लौटे जाएंगे। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि कोविड के बढ़ते हुए मामलों की वजह से ये फैसला लिया गया है। जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने कहा कि अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। बकौल नथवानी बीसीसीआई से सलाह के बाद ही यह फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी बंद दरवाजों के बीच हुआ था। 16 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को बाकी टी20 मैच खेले जाएंगे।

Related Posts