BREAKING

फीचर्डविविध

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी दिनों में प्रस्तावित तीन बड़ी भर्तियों को टाला

नईदिल्ली (ए)। कोरोना महामारी के चलते कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आगामी दिनों में प्रस्तावित तीन बड़ी भर्तियों को टाल दिया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से सरकारी भर्ती परीक्षाओं और भर्ती अधिसूचनाओं को स्थगित करने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2021 की अधिसूचना जल्द जारी की जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, दो अन्य भर्ती परीक्षाओं को भी टाला गया है। आयोग ने एक नोटिस जारी कर बताया कि एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2021 की अधिसूचना और एसएससी सीएचएसएल टीयर 1 और एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। आवेदक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने बताया कि परीक्षा और अधिसूचना को देशभर में कोविड-19 मामलों में उछाल को देखते हुए स्थगित किया गया है।  एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2021 की अधिसूचना दूसरी बार टाली गई है। यह अधिसूचना पहले 25 मार्च, 2021 को जारी की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।

Related Posts