BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोरोना: दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला इस संकट की घड़ी में निभा रहे है दोहरी जिम्मेदारी…

दुर्ग। नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला कोरोना वायरस के कारण इस संकट की घड़ी में दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे है। घर के काम करने के साथ ही साथ वो ड्यूटी भी कर रहे है वो भी खुद ही गाड़ी चला कर। अपने फेसबुक आईडी पर सीएसपी ने यह सब बातें साझा किया है। इन्होंने फोटो शेयर कर लिखा है की….
पुलिस होने के नाते बाहर की जिम्मेदारी के साथ साथ घर की जिम्मेदारी भी निभाना कोरोना के साथ युद्ध का जरूरी हिस्सा है। इसलिए आज 1 हफ्ते हो गए गाड़ी को स्वयं ड्राइव करते हुए, एक हफ्ते से घर के झाड़ू और पोछे की जवाबदारी भी मैंने ले ली है। कभी कभी बर्तन भी स्वयं मांज लेते हैं, हालांकि अर्धांगिनी जी भी खाना बनाने से लेकर बर्तन मांजने तक की जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी निभा रही है। परंतु करोना ज्यादा लंबा खींचा तो घर के भीतर की व्यवस्था चरमरा सकती है, इसलिए भी करोना खतरनाक है इसके बाद भी कोरोना जीतता है तो यह उसकी जीजिविषा है और हारता है तो हमारा टीम एफर्ट हमे तो लड़ना है, और सिर्फ लड़ना है। वैसे कोरोना सुन ले; जिजीविषा तो हमारी भी कुछ कम नही है।
नोट – आप सभी से निवेदन है घर मे ही रहे और हाथ धोते रहें। जीत हमारी ही होगी।

Related Posts