भिलाई। कोरोना महामारी मे गरीब अहसाय श्रमिक, मजदूर, रिक्शा वाले, रोज कमाने खाने वाले, लेबर, कुली, घर पर काम करने वाली इनके सर पर पहाड़ सा टुट पड़ा है। इनके परिवार मे अनाज का एक दाना नही, दो दिन से एक टाइम खाना खा रहे हे। ऐसे बहुत से लोगो ने बोलबम सेवा एवं कल्याण समिती के अध्यक्ष दया सिंह से सम्पर्क कर अपनी स्थिति से अवगत कराया।
समिति के अध्यक्ष ने ऐसे जरूरतमन्द परिवारों को पाँच किलो चावल, पाँच किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो मुंगफली तेल, एक किलो नमक, धनिया पावडर, मिर्ची पावडर, हल्दी पाउडर, नहाने का साबुन उपलब्ध कराया। सेवा देने वालो मे समिति के विजेंद्र मिश्रा,विवेक कौशल, कमलेश यादव, राकेश प्रशाद,विनोद गुप्ता, नन्दू गुप्ता, दलवीर सिगं, गौरव गन्डारे, आनन्द सिंह मौजूद रहे।














