BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोरियर सर्विस के नाम पर गूगल में फर्जी नंबर देकर लोगो को ठगने वाला शातिर अंर्तराज्यीय ठग को पुलिस से झारखण्ड से किया गिरफ्तार

रायपुर। विवरणः- प्रार्थी राजेश खेमानी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आरडीए बिल्डिंग शारदा चैक का निवासी है एवं आरडीए बिल्डिंग सी 10 में मनीष इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान है जिसका संचालक है। दिनांक 04.07.2020 को करीबन 07ः00 बजे कैमरा का एसेसीरिज परघनि महाराष्ट्र कोरियर के माध्याम से भेजने के लिये बी.टी.एच. कोरियर सर्विस के माध्यम से पार्सल भेजने हेतु गुगल के द्वारा मोबाईल नम्बर 8509566216 निकालकर फोन किया , बात करने पर उन्होने े अपने नियरबाय कोरियर के द्वारा सर्विस उपल्बध कराने कि बात कही कुछ समय में प्रार्थी को काल आया उसने 05.00 रू. का टोकन रकम आनलाइन के माध्याम से देने को कहा हमने अपने एसबीआई के चालू खाता क्रं. 30827433884 क माध्यम से भेजा दुसरे दिन रविवार को 5 जुलाई 2020 को यूपीआई एवं पेटीएम के माध्याम से प्रार्थी के खाते से 1,10,000/-रू.निकाल गया जिस थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 73/2020 धारा 420 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि अजय यादव द्वारा कोरोना काल के दौरान लगातार बढ़ रहे सायबर क्राईम को देखते हुए अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अति. पुलिस अधीक्षक अपराध को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस पर प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षक प्रशांत खाण्डे के नेतृृत्व में सायबर एवं थाना मौदहापारा की एक विशेष टीम का गठन कर झारखण्ड रवाना किया गया। टीम द्वारा झारखण्ड में लगातार एक सप्ताह का कैम्प करते हुए आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई । प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी विश्लेषण कर टीम द्वारा आरेापी मोहम्मद मोबीन अंसारी पिता मोह. रफीक अंसारी को ग्राम कारोडीह जिला गिरीडीह से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बी.टी.एच. के नाम पर गूगल में अपना फर्जी नंबर डालकर रखा था जिससे कोई भी व्यक्ति अगर उस नंबर पर फोन करता तो उसे वह 5 रूपये का चार्ज ट्रांसफर करने हेतु लिंक भेजता जिस लिंक को क्लिक करने पर वह यूपीआई रजिस्टर्ड करवा लेता जिससे लिंक क्लिक करने वाले के खातें से रकम ट्रांसफर हो जाता है। आरोपी ने 5 रूपये का चार्ज के रूप में लिंक भेजकर प्रार्थी के खाते से कुल 1,10,000 रूपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर उपयोग करना स्वीकार किया। आरोपियो के निशानदेही पर उनके कब्जे से 01 नग मोबाईल एवं 02 नग सिम बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर पुलिस का सायबर क्रिमीनल के विरूद्ध यह अभियान लागातार रहेगा जारी । आरोपियों को गिरफ्तार कर लाई टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रूपये नगद ईनाम की घोषणा की गई है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत खाण्डे, सउनि शंकर धु्रव, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राजपूत, संतोष सिंह, आरक्षक उपेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपीः- मोहम्मद मोबीन अंसारी पिता मोहम्मद रफीक अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम कारोडीह गपोस्ट गादी सिरसिया थाना गांडेय जिला गिरीडीह झारखंड।

Related Posts