कोरबा। जिले के सुनालिया रेल्वे फाटक पर एक गंभीर हादसा हो गया जिसमे दुग्ध व्यवसायी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ सुनालिया रेलवे क्रॉसिंग पर बंद गेट से निकलने की कोशिश कर रहा एक दुग्ध व्यवसायी ट्रेन की चपेट में आ गया, और गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पड़ा रहा, जिसे तड़पता देख गेट पर मौजूद लोग सकते में आ गए।
वहीं घटनास्थल पर कोरबा जिला एसपी भोजराम पटेल भी गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। एसपी ने तत्काल घायल को अपनी सरकारी गाड़ी से रानी धनराज कुंवर हॉस्पिटल भेजा।
जहां डाक्टरों ने गंभीर चोट की वजह से घायल की जान बचाने कोरबा हॉस्पिटल ले जाने को कहा। फिर एसपी ने घायल को तत्काल कोरबा हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोट की वजह से घायल की जान नहीं बच सकी।
इस नेक काम के लिए एसपी कोरबा की चर्चा पूरे प्रदेशभर में हो रही है, सोशल मीडिया पर भी इनके द्वारा किये गए इन्सानियत को जमकर सराहा जा रहा है।












