BREAKING

Uncategorised

कोरबा से चलने वाली कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी, गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग के स्थान पर नियमित मार्ग से चलेगी

16 व 20 जनवरी 2022 को कोरबा से चलने वाली कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी…

रायपुर-15 जनवरी,2021/पीआर/आर/466

दक्षिण मध्य रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मालुगुर स्टेशन के समीप समपार फाटक में रोड़ अंडरब्रिज निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इसके फलस्वरूप दिनांक 16 व 20 जनवरी 2022 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग धौंन-पेंडकल्लु-रेनिगुंटा-जोलरपेट्टी-यशवंतपुर से चलेगी।

गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग के स्थान पर नियमित मार्ग से चलेगी

रायपुर-15 जनवरी,2021/पीआर/आर/467

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य के कारण दिनांक 15 जनवरी 2022 से 23 जनवरी 2022 तक सीएसएमटी से चलने वाली गाडी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस तथा दिनांक 16 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 तक हावड़ा से चलने वाली गाडी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-संबलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर के रास्ते चलाने की घोषणा की गई थी।

इसमें संशोधन करते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा इन गाड़ियों को नियमित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। ये गाड़ियां अपने नियमित मार्ग से चलेगी।

Related Posts