कोरबा। प्रार्थी प्रदीप अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 50 वर्ष साकिन तिलकनगर कटघोरा थाना कटघोरा का दिनांक 10.09.2021 को थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि इसकी कटघोरा स्टेडियम काम्प्लेक्स में कपड़े की 09 नं. की दुकान है जिसमें यह साड़ी, जींस के कपड़े एवं अन्य बच्चों के कपड़े रखकर बिक्री करता है कि दिनांक 08.09.2021 को यह अपने दुकान में 09ः00 बजे रात्रि अन्य दिनों की भांति बंद करके अपने घर चला गया था कि दिनांक 09.09.2021 को करीबन 08ः30 बजे लगभग दुकान आया दुकान का ताला एवं शटर टूटा हुआ था, दुकान से साड़ी, जींस के कपड़े एवं अन्य बच्चों के कपड़े कीमती लगभग 45000 रूपये की चोरी कर लेना करना लेख कराया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 251/2021 धारा 457, 380, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
इस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईष्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर कटघोरा पुलिस द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर आरोपी की पतातलाश किया गया तथा कटघोरा में घूम रहे समीर उर्फ भरन देवार को संदेह कं आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें उसने अपने साथी अजगर देवार एवं अमित कुमार दुबे के साथ मिलकर साड़ी संसार दुकान में बीती रात को ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया बाद अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके मेमोरेण्डम कथन से चुराये हुये माल साड़ी कुल 06 नग, 08 नग जींस फूलपैंट, 03 नग फ्राॅक एवं छोटे बच्चों के कपड़े कुल कीमती – 45000/- रूपये आरोपियो के निशांदेही पर जप्त किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपी – 01. समीर उर्फ समी उर्फ भरन देवार पिता दीपक देवार उम्र 25 वर्ष साकिन सरगबंन तालाब कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.)
02. अजगर देवार पिता अंवसर देवार उम्र 35 वर्ष साकिन भांठापारा लालबहादुर वार्ड थाना भांठापारा जिला बलौदा बाजार हा.मु. बाजार मोहल्ला कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.)
03. अमित कुमार दुबे उर्फ सोनू पिता द्वारिका प्रसाद दुबे उम्र 22 वर्ष साकिन खुटरीगढ़ शिकारी मोहल्ला थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कटघोरा नवीन देवांगन, सउनि माधव तिवारी, विष्णु यादव, प्रआर. बलदेव सिंह, आरक्षक दीपक कश्यप, शिवशंकर परिहार, म.आर. शीतला उईके का विशेष योगदान रहा।

कोरबा। दिनांक 08/09/21 को प्रार्थी मोतीलाल देवांगन पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 48 वर्ष निवासी बजरंग चौक बुधवारी बाजार जिला कोरबा द्वारा चौकी सीएसईबी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 07/09/21 को रात्रि 09:30 बजे प्रार्थी अपने घर का दरवाजा बंद कर बालको ड्यूटी करने गया हुआ था अगले दिन सुबह 6:00 बजे घर वापस आकर देखा तो इसके घर का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम एवं एक नोकिया मोबाइल जुमला कीमती 160000 रुपए को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 876/21 धारा 457,380 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार प्रार्थी अजय गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 36 साल निवासी बुधवारी बाजार कोरबा द्वारा भी रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 29/08/21 की दरमियानी रात्रि में प्रार्थी के घर घुसकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने चांदी के जेवर एवं नगदी सहित कुल 50000 कीमती सामान की चोरी किया गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर रात कमाल 881/21 धारा 457,380 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया।

बढ़ते चोरी के मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण में चोरी के मामलों में प्रभावी कार्यवाही तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को निर्देश प्राप्त हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में घटित हो रहे चोरी के अपराधों में कमी लाने एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष टीम का गठन कर लगातार इस मामले के आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी इस दौरान जानकारी मिली थी की बुधवारी बाजार गणेश पंडाल मोहल्ले के रहने वाले लड़के मुकेश दास महंत, नागेश्वर दास एवं कैलाश दास महंत घटनास्थल के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते फिरते दिखे हैं। जिन्हें गठित टीम द्वारा पकड़ कर पूछताछ करने पर प्रार्थी मोतीलाल देवांगन एवं अजय गुप्ता के घर से सोने चांदी के जेवर एवं नकदी रकम की चोरी करना स्वीकार किए साथ ही चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर को इतवारी बाजार कोरबा के सर्राफा व्यवसाई राहुल सोनी एवं धनजी किशन चेकडे के पास बिक्री करना स्वीकार किए।
नाम गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. मुकेश दास पिता धरम दास महंत उम्र 20 साल निवासी गणेश पंडाल बुधवारी बाजार कोरबा
2. कैलाश दास पिता कमल दास महंत उम्र 19 वर्ष निवासी आरा मशीन चौकी रामपुर जिला कोरबा
3. नागेश्वर दास पिता धरम दास महंत उम्र 24 साल निवासी आरा मशीन चौकी रामपुर जिला कोरबा
4. राहुल सोनी पिता बिरेंद्र सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती कोरबा
5. धनाजी किशन चेखड़े पिता किशन चेखड़े उम्र 46 साल निवासी शारदा विहार चौकी मानिकपुर जिला कोरबा
जप्त संपत्ति का विवरण:-
सोने का संपत्ति
02 नग कान का टॉप्स, 02 लॉकेट, पिघला हुआ सोने का टुकड़ा जुमला करीब 3 तोला कीमती डेढ़ लाख रुपए
02 कटोरी,01 गिलास, चम्मच, 6 जोड़ी पायल, 28 नग बिछिया,पायल का कटा हुआ टुकड़ा करीब 100 ग्राम कीमती करीब 50000₹
1 नोकिया मोबाइल फोन।
मामले की विवेचना के दौरान आरोपी गढ़ से प्रकरण की चुराई हुए संपूर्ण मशरुका बरामद किया गया है एवं सभी आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय कोरबा में पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सनत सोनवानी, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक साहिब राम खटकर, अमर सिंह आरक्षक जयप्रकाश यादव, प्रेमेंद्र चंद्रा, अभिषेक पांडे, तिलक पटेल, रितेश शर्मा, देव नारायण कुर्रे, परमानंद दिवाकर व अन्य की सराहनीय भूमिका रही है।












