BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरी: कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित

कोयला लेकर मालगाड़ी झारखंड से दनियावां की ओर जा रही थी, इस दौरान एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हो गई…

 

नालंदा (ए)। बिहार के नालंदा में कोयले से लदी मालगाड़ी के लगभग 12 से 14 डिब्बे पटरी उतर गए हैं. घटना एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास की है. हादसे में 8 से 9 डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कोयला लेकर मालगाड़ी झारखंड से दनियावां की ओर जा रही थी. इस दौरान एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हो गई. घटना के बाद हुए जोरदार आवाज से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग देखने के लिए पहुंच गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मालगाड़ी दनियावां स्टेशन की ओर जा रही थी. इसी दौरान गेट नंबर-29 के पास यह घटना घटी. मालगाड़ी की गति काफी तेज थी. घटना के बाद इंजन आगे चला गया और डिब्बे बेपटरी हो गए. फिलहाल सूचना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और जिले के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंची है. इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है।

चश्मदीद ने बताया कि गनीमत यह रही कि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है. फिलहाल इस मामले में किसी भी आलाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. एकंगरसराय थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है।

यह घटना एकंगरसराय स्टेशन से उत्तर लगभग 200 मीटर पहले हुई है. किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. इधर, घटना कैसे हुई है इसके पीछे का कारण अभी नहीं पता चला है. जांच के बाद इसकी पुष्टि हो पाएगी।

Related Posts