BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोयला का अवैध कारोबार करने वाला आरोपी गिरफ्तार: दो हाईवा सहित 100 टन अवैध कोयला जप्त, यार्ड में अवैध रूप से किया कोयला का भंडारण

 

रायपुर। थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की पड़ताल कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए थे लगातार तस्दीक़ की जा रही थी उसी तारतम्य में दिनांक 16.09.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि रावांभाठा इण्डस्ट्रीयल एरिया में रवि गोयल नामक व्यक्ति अपने किराये के यार्ड मे अवैध रूप से कोयला डंप कर बिक्री करता है।

कि सूचना पर थाना खमतराई स्टाप द्वारा रवि गोयल के यार्ड पर दबिश देकर यार्ड में खड़े हाईवा क्र.सीजी 12 एस 3309 एंव हाईवा क. सीजी 12 एस 3313 में करीबन 15-15 टन कोयला भरा हुआ व यार्ड में डंप किये लगभग 70 टन कोयला कुल 100 टन किमती लगभग 600000 रू रखे मिला आरोपी से कोयला रखने व भंडारण के संबध में पूछताछ करने व कागजात मांगने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये।

आरोपी द्वारा अवैध कोयला लेकर यार्ड में डंप करते पाये जाने पर व उक्त कोयला चोरी के होने के संदेह पर थाना खमतराई में आरोपी की विरूद्ध इस्तगासा कमांक 08/22 धारा 41 (1+4) जा.फौ. / 379 भादवि कायम कर आरोपी रवि गोयल की विधिवत् गिरफ्तारी कर कोयला के लाने, रखने व बेचे जाने के संबध में तस्दीक की जा रही है।

नाम आरोपी- रवि गोयल पिता श्याम गोयल उम्र 32 वर्ष सा. एच. एन. जी / 03 विमल इन्कलेव थाना – खमतराई रायपुर।

Related Posts