केरल के कोच्चि कंवेंशन सेंटर में हुए धमाके में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है. घायलों की संख्या 35 बताई जा रही है. माना जा रहा है कि ये संख्या बढ़ भी सकती है…
ब्लास्ट के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और एनआईए की टीमों को कोच्चि के कलामासेरी में यहोवा विटनेस चर्च भेजा गया है. वही मध्यप्रदेश के दौरे पर होने के कारण गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की हाई लेबल मीटिंग कर दिशा निर्देश दिए है…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की. शाह ने कन्वेंशन सेंटर में बम विस्फोट के बाद सीएम से राज्य की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया…
कोच्चि (ए)। केरल के कोच्चि में एक कंवेंशन सेंटर में चल रही प्रार्थना सभा में आज रविवार 29 अक्टूबर को जबरदस्त धमाका हुआ. जिस वक्त ये धमाका हुआ, उस वक्त प्रार्थना के लिए 2000 से ज्यादा लोग जुटे हुए थे. इस हमले में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है. प्रार्थना सभा का आयोजन शहर के कंवेंशन सेंटर में किया जा रहा था. अभी तक धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है।
ईसाइयों का एक ग्रुप कंवेंशन सेंटर में प्रार्थना कर रहा था, तभी अचानक से एक जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके के बाद सभा में चीख-पुकार मच गई. धमाके के बाद सामने आई तस्वीरों में टूटे कांच और फर्नीचर को देखा जा सकता है. यह विस्फोट यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा के दौरान हुआ. केरल एटीएस समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके पर हैं. वर्तमान में पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को यहां आने से रोका जा रहा है।
समाचार एजेंसी से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे के करीब धमाके को लेकर जानकारी मिली. स्थानीय टीवी चैनलों के जारी हुए वीडियो में आग बुझाने के लिए की जा रही मशक्कत को देखा जा सकता है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं. केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव के अनुसार विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस एवं अग्निशमन दल को कार्रवाई में लगा दिया गया है।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद सभी सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर आने के लिए कहा है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गृह मंत्री अमित शाह से बात भी की है. मुख्यमंत्री ने ये भी बताया है कि घटनास्थल से सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है, ताकि मामले की सही से जांच हो सके।
कोच्चि में हुए धमाके पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सरकार घटना को लेकर जानकारी इकट्ठा कर रही है. उन्होंने कहा कि ये एक बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हम घटना को लेकर जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. सभी वरिष्ठ अधिकारी एर्नाकुलम पहुंच गए हैं. डीजीपी भी घटनास्थल पर हैं. हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने डीजीपी से बात की है. जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।
#WATCH | Delhi: At the protest over the Israel-Hamas war with the message 'Stop this Genocidal Aggression on Gaza', Kerala CM Pinarayi Vijayan says, "We are here to protest against the inhuman genocide that is going on against the Palestinian people and the support being extended… pic.twitter.com/673KmD1QjR
— ANI (@ANI) October 29, 2023
#WATCH | Kerala: Outside visuals from Zamra International Convention & Exhibition Centre, Kalamassery; one person died and several others were injured in an explosion here. pic.twitter.com/RILM2z3vov
— ANI (@ANI) October 29, 2023















