BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कॉमर्स गुरू डॉ. संतोष राय को हाउस ऑफ कॉमन्स मे होगा सम्मान

 

भिलाई। कॉमर्स मेरी जिदंगी है। कॉमर्स मेरा वजूद है। कॉमर्स मेरी पहचान है, कॉमर्स मेरी दुनिया है। जब इस्पात नगरी मे कॉमर्स को तृतीय दर्जे का विषय समझा जाता था तब आज से 25 वर्ष पूर्व कॉमर्स की कक्षाओ के माध्यम से सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस. एवं 11वीं, 12वीं की कक्षाएं डॉ. संतोष राय संचालित करते हुए छात्रो को कॉमर्स की महत्ता एवं उपयोगिता बताया करते थे।

डॉ. राय द्वारा निरंतर सेमीनार, विषय विषेशज्ञो द्वारा कैरियर मार्गदर्शन, अन्य माध्यमो से छात्रों का विकास किया जाता था।डॉ. संतोष राय के इस जुनून को देखते हुए देश ही नहीं बल्कि विदेश मे भी अब तक लगभग 100 से अधिक बार उन्हे सम्मानित किया जा चुका है। संतोष राय का नाम गिनिज बुक, लिमका बुक, इंडिया बुक एवं एशिया बुक मे दर्ज है।

डॉ.संतोष राय को लंदन के हाउस ऑफ कामन्स मे ‘‘आउट स्टैंडिंग कन्ट्रीबुश न टू कामर्स एजुकेश न इन इडियाँ’’ टाइटल से सम्मानित किया जाएगा। डॉ.संतोष राय ने आगे कहा कि सरकार कोई भी जिम्मेदारी शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु देती है तो वो और उसकी पूरी टीम निशुल्क कार्य करेगी।

Related Posts