भिलाई। कॉमर्स के क्षेत्र मे अग्रणी संस्था डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा 24 सितम्बर, दिन रविवार, सुबह 10:30 होटल अमित पार्क, सुपेला मे “कैसे बनाये मोबाइल से दूरी” सेमीनार का आयोजन किया गया है। आगे चर्चा करते हुये संस्था के संचालक, डॉ. संतोष राय सर कहते है कि मोबाइल फोन हमारे जीवन का अभिन्न अंग हो गया है, इसके अभाव में हमारे अनेकों महत्वपूर्ण काम रुक जाते है। जब व्यक्ति खुद को अपने मोबाइल फोन से दूर नहीं रख पाता, इस स्थिति को “मोबाइल की लत” कहते है। हमारे स्वास्थ्य पर मोबाइल फोन के लत का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके अधिक उपयोग से व्यक्ति मे चिड़चीड़ापन का होना, नेत्र संबंधित समस्या, अनिंद्रा व मोबाइल के हानिकारक रेडिएशन से हृदय संबंधित रोग भी हो सकता है। इस सेमीनार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल का सद्उपयोग तथा मोबाइल का सही इस्तेमाल किस प्रकार किया जाये, खासकर परीक्षा के समय मोबाइल से कैसे दूरी बनाये जाये इस पर विशेष चर्चा की जायेगी।
ऐसे छात्र जो अभी तक उपरोक्त सेमीनार में किसी कारणवश पंजीयन नहीं करा सके है वो 196, जोनल मार्केट सेक्टर 10 भिलाई, 9425557979 मे संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है।
ये भूल-भूलैया का जीवन छोड़ कैरियर की तरफ आप ध्यान दे। मैं यह नहीं कहता कि मोबाईल इस्तेमाल न करे मैं ये कहता हूँ कि गलत इस्तेमाल न करें…
माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करायेगा स्वास्थ्य पर
सेमीनार माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संतोष राय ने बताया कि आज के दौर मे इससे बड़ी विडंबना क्या होगी भारत जैसे विकासशील देश मे अभी भी करोड़ो लोग स्वास्थ्य की समस्या से किसी न किसी प्रकार से जुझ रहें है। हर व्यक्ति के लिये स्वास्थ्य एक बहुत बढ़ी समस्या बन चुकी है।
इसी को ध्यान में रखते हुये ट्रस्ट द्वारा 24 सितम्बर, दिन रविवार, सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक होटल अमित पार्क, सुपेला मे “स्वास्थ्य सेमीनार” का आयोजन किया गया है। उक्त सेमीनार मे शहर के जानेमाने ड्रमोटोलॉजिस्ट डॉ. आलोक दीक्षित, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. रतन तिवारी एवं डेन्टिस्ट एंड डेन्टल सर्जन डॉ. विपिन अरोरा द्वारा सेमीनार मे उपस्थित लोगों को जीवन मे कैसे रहे स्वस्थ, साथ ही अपने आसपास के वातावरण को कैसे अपने
अनुरूप बनाकर “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” के भाव को प्रबल बनाये।















