BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा, इन वजहों से सरकार से थे नाराज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कद्दावर नेता और मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत पद से इस्तीफा दे दिया है। टीएस सिंहदेव के इस्तीफा देंने के बाद छत्तीसगढ़ सियासी भूचाल आ गया है। वहीं सिंहदेव के इस्तीफे पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तंज कसते हुए कहा है कि पद पर रहते हुए काम ना कर पाने से अच्छा है कि विभाग ही छोड़ दें। टीएस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री का पद छोड़कर बड़ा जिगर दिखाया है। भूपेश बघेल जी आपसे भी सरकार नही सम्भल रही है थोड़ी हिम्मत दिखाइए।

बता दें कि मंत्री टीएस सिंहदेव के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार था। जिसमें से उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया है। हालाकि वे स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा नही दिया है।

टीएस सिंहदेव के इस्तीफे को लेकर जो खबर सामने आ रही है
उसके मुताबिक पंचायत विभाग के अंतर्गत आने वाले मनरेगा
कर्मियों के ऊपर कार्रवाई और नियुक्ति के अलावा सिंहदेव पेसा
कानून के कुछ प्रावधानों और हसदेव के मसले को लेकर
सरकार से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे
दिया। हालांकि वे स्वास्थ्य मंत्री के पद पर अभी बने रहेंगे।
जानकार इसे सिंहदेव का बड़ा मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि सिंहदेव ने नाराजगी की वजह से एक विभाग से इस्तीफा देकर एक कड़ा संदेश दे दिया है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हो सकता है।

गौरतलब हो कि राज्य में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर
लंबे समय से चर्चा है। सिंहदेव कई बार इस मसले पर दिल्ली जा चुके हैं वहीं बघेल ने भी मंत्रियों सहित सभी विधायकों की दिल्ली तक परेड करवा चुके हैं। अब देखना यह है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति ऊँट किस करवट बैठेगा।

 

Related Posts