BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

केबी सिंह गिरफ्तार, रिश्वत लेने से जुड़ा है मामला

केबी सिंह गिरफ्तार, रिश्वत लेने से जुड़ा है मामला, चार अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया गया है…

नईदिल्ली (ए)। सीबीआई ने गेल (इंडिया) लिमिटेड) (GAIL) के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह को 50 लाख रुपये के रिश्वत मामले में मंगलवार (5 सितंबर) को गिरफ्तार किया. सिंह के अलावा चार अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया गया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि गैस पाइपलाइन परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए यह रिश्वत ली गई थी. उन्होंने बताया कि केस में दिल्ली, नोएडा और विशाखापत्तनम में कई स्थानों पर तलाशी जारी है।

क्या आरोप है? आरोप है कि रिश्वत दो गेल पाइपलाइन परियोजनाओं (श्रीकाकुलम से अंगुल और विजयपुर से औरैया तक) में एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए दी गई थी. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को रिश्वत लेने के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Related Posts