BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

केन्द्र सरकार राजपथ का बदल रही है नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा राजपथ

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कर्तव्यपथ’ करने के संबंध में आगामी सात सितंबर को एक विशेष बैठक भी बुलाई है, इस बैठक में प्रस्ताव को परिषद के सामने रखा जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार राजपथ का नाम बदलने की तैयारी कर रही है. केंद्र सरकार इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कर्तव्यपथ’ करने के संबंध में आगामी सात सितंबर को एक विशेष बैठक भी बुलाई है. इस बैठक में प्रस्ताव को परिषद के सामने रखा जाएगा।

इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरा मार्ग और क्षेत्र कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा. बता दें, ब्रिटिश काल में राजपथ को किंग्सवे कहा जाता था. बाद में इसे राजपथ कहा जाने लगा. वहीं, मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर को पीएम मोदी विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे जिसे सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत बनाया जा रहा है।

क्या है सेंट्रल विस्टा एवेन्यू: दरअसल सेंट्रल विस्टा एवेन्यू राजपथ का 1.8 किमी लंबा हिस्सा है और इंडिया गेट और विजय चौक के बीच इसके किनारे लगे लॉन हैं. इस कार्य में चार पैदल यात्री अंडरपास, आठ एमेनिटी ब्लॉक, राजपथ की रिलेइंग, इसके साथ और लॉन में रास्तों का निर्माण, नहरों में सुधार और उस पर 16 स्थायी पुलों का निर्माण, और बिजली और अन्य केबलों के लिए भूमिगत उपयोगिता नलिकाओं का निर्माण शामिल है।

राजपथ से पहले किंग्सवे था: गौरतलब है कि आज हम जिसे राजपथ के सान से जानते हैं उसका पुराना नाम किंग्सवे था. अंग्रेजों के जमाने में ब्रिटिश राज के अधिकारी इस रास्ते से आवाजाही करते थे. वहीं आजादी के बाद भारत सरकार ने किंग्सवे का नाम बदलकर राजपथ कर दिया. 1955 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किंग्सवे का नाम बदलकर राजपथ कर दिया।

मोदी सरकार ने पहले भी बदला है दिल्ली के सड़कों का नाम बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में भी दिल्ली के कई सड़कों के नाम बदले है. अपने पहले कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने साल 2016 में दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास की ओर जाने वाले रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया था. वहीं, 28 अगस्त 2015 को औरंगजेब रोड का नाम भी बदलकर मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड रखा गया था।

Related Posts